Asian Games Medalist Unemplyment: एशियाई खेलों की पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले स्टार शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने अपनी रोजगार की स्थिति को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनके पास वर्तमान में कोई नौकरी नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि मध्य प्रदेश सरकार इस दिशा में जल्द कदम उठाएगी।भोपाल: भारतीय स्टार राइफल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एशियाई खेलों की पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने के बाद अपनी रोजगार की स्थिति पर खुलकर बात की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मध्य प्रदेश सरकार अब इस मामले पर संज्ञान लेगी और उचित कदम उठाएगी। ऐश्वर्य, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने टीम इवेंट में चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि ऐश्वर्य और नीरज व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करने में सफल रहे थे। हालांकि, व्यक्तिगत स्पर्धा में वे क्रमशः पांचवें और आठवें स्थान पर रहे और पोडियम फिनिश से चूक गए।
व्यक्तिगत पदक से चूकने का मलाल
टीम रजत पदक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऐश्वर्य ने कहा कि वे इस उपलब्धि से खुश हैं, लेकिन व्यक्तिगत पोडियम से चूकने का उन्हें थोड़ा मलाल है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा महसूस होता है कि हमने टीम रजत पदक जीता है। मेरा प्रयास व्यक्तिगत पदक जीतने का भी था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया, इसलिए मुझे थोड़ा दुख है। आने वाले समय में मैं और अधिक मेहनत करूंगा और भारत के लिए और पदक जीतूंगा।खेल बुनियादी ढांचों की सराहना
25 वर्षीय शूटर ने अपनी इस सफलता का श्रेयअपने परिवार, दोस्तों और अपने सफर में सहयोग करने वाले हर शख्स को दिया। इसके साथ ही उन्होंने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम तथा खेलो इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से एथलीटों का समर्थन करने के लिए सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार देश में खेल विकास के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है।










































