‘ लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में शेफ्स को हमेशा अलर्ट रखने के लिए हाल ही में ‘खतरा’ एलिमेंट जोड़ा गया है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, आने वाले एपिसोड में शो का रोमांच और बढ़ने वाला है, जिसमें एक के बाद एक सरप्राइज देखने को मिलेंगे। चैनल के फिक्शन शो के स्टार्स इस कॉमेडी-कुकिंग शो में शामिल हो रहे हैं और उनके साथ ही इस सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट भी आ रहा है।
होस्ट भारती सिंह ने घोषणा की कि इस सीजन में पहली बार ‘एलिमिनेशन’ को शो के नए ‘खतरे’ के तौर पर शामिल किया जाएगा। हंसी-मजाक और नोक-झोंक तो जारी रहेगी, लेकिन इस बार दबाव भी पहले से ज़्यादा होगा। इस जबरदस्त एनर्जी वाले एपिसोड की शुरुआत एक शानदार और जश्न भरे स्वागत के साथ हुई। रेड कार्पेट बिछाया गया, सेट पर फूलों की बारिश हुई और जोरदार तालियों के बीच फिक्शन शो के स्टार्स का माला पहनाकर स्वागत किया गया।










































