बैंक ऋण 13.29 और जमा 9.77 प्रतिशत बढ़ा

0

बैंकों का ऋण एक जुलाई, 2022 को समाप्त पखवाड़े में 13.29 प्रतिशत बढ़कर 123.81 लाख करोड़ रुपए और जमा राशि 9.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 169.61 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अनुसूचित बैंकों के कर्ज और जमा के बारे में गुरुवार को जारी एक जुलाई, 2022 को समाप्त पखवाड़े के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। रिजर्व बैंक के अनुसार दो जून 2021 को समाप्त पखवाड़े में बैंक ऋण 109.28 लाख करोड़ रुपए और जमा राशि 154.51 लाख करोड़ रुपए थी। वहीं 17 जून, 2022 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 8.31 प्रतिशत तथा जमा राशि 12.05 प्रतिशत बढ़ी थी। वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक ऋण में 8.59 प्रतिशत और जमा में 8.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here