करीब घंटे भर तक ठप रहा ट्विटर, दुनिया भर में यूजर्स को हुई दिक्कत

0

 गुरुवार की शाम माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की सेवाएं अचानक ठप हो गई। कई यूजर्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। दुनियाभर में लोगों को ट्विटर एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 40 मिनट के बाद ये परेशानी दूर हुई। अभी इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है। थोड़ी ही देर में साथ ही सोशल मीडिया पर #TwitterDown ट्रेंड करने लगा। ट्विटर की सर्विस ठप होने की जानकारी देते हुए यूजर्स ने बताया कि ओवर कैपेसिटी का एरर दिखाई दे रहा है। कोई ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ट्विटर पर उनका अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहा है। ट्विटर की सेवाएं ठप होने की हजारों रिपोर्ट दर्ज की गईं। यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को लॉग-इन करने और ट्वीट करने में पॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। आखिरकार ट्विटर ने भी इस परेशानी को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को ट्विटर चलाने में परेशानी हो रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी में भी ट्विटर की सेवाएं दो बार ठप हुई थीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here