‘युवाओं से माफी मांगें और इस्तीफा दें’, छात्रों को ‘आतंकवादी’ कहने के आरोप पर राहुल गांधी का शिक्षा मंत्री पर हमला

0

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उनकी आवाज उठाने वालों को ही निशाना बना रही है।

राहुल गांधी का यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए ‘आतंकवादी’ जैसी टिप्पणी करने का आरोप लगा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रही है।राहुल गांधी ने क्या कहा?

  • राहुल गांधी ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षाओं, सुरक्षित भविष्य और अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों को “आतंकवादी” बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
  • कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार सवाल पूछने वालों को देशविरोधी बताने की राजनीति कर रही है।

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था युवाओं पर आर्थिक बोझ बनती जा रही है। उन्होंने हाल ही में कोटा में भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते खर्च को लेकर सवाल उठाए थे और इसे “वसूली तंत्र” बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here