‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ का BTS वीडियो, ‘देवर’ पर लाड़ लड़ाती दिखीं रानी चटर्जी

0

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने शुक्रवार को अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ के दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर BTS वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे अपने साथी कलाकार प्रशांत सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेहरी आई रोब चलाई’ गाना भी लगाया है।

रानी चटर्जी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘फिल्म तो पसंद आई, आप सभी अब इसकी शूट कैसे हुई, ये भी देख लीजिए। रानी चटर्जी के साथ प्रशांत सिंह। फिल्म के BTS सीन।”लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर

‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। इसमें रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here