शादी की 10वीं सालगिरह पर Vivek Dahiya ने लुटाया Divyanka Tripathi पर प्यार, बोले- 10 साल पहले…

0

Vivek Dahiya Romantic Post For Divyanka Tripathi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया की शादी की आज 10वीं सालगिरह है। विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता है। विवेक दहिया (Vivek Dahiya) और दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2016 में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। वहीं आज सालगिरह के खास मौके पर विवेक दहिया ने रोमांटिक पोस्ट शेयर कर दिव्यांका त्रिपाठी पर खूब सारा प्यार लुटाया। विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों की खुशी देखने लायक रही। 

शादी की सालगिरह के खास मौके पर की गई विवेक दहिया की ये पोस्ट देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गई है। पोस्ट के कैप्शन में विवेक दहिया ने दिल की बातें बयां कीं। उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) संग फोटोज शेयर कर लिखा, “10 साल पहले ये केवल एक वादा और एक सपना था। आज, ये प्यार, लेसन और ढेर सारी मस्ती से भर चुका है, जिसे मैं हमेशा सराहुंगा। बिल्कुल नहीं बदलुंगा और इसका एक चीज नहीं जाने दूंगा। ये हमारे लिए, जो भी हमने साथ बनाया है और जो चैप्टर आगे आने वाले हैं। दिलदारा दिलदारा, ये रत्ती भर का जग सारा।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को फैंस से भी खूब सारा प्यार मिल रहा है। लोगों ने कमेंट कर विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी को बधाइयां दीं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साल 2015 में दोनों एक-दूजे के दोस्त बने। लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में भोपाल में शादी रचाई थी। वहीं शादी के 10 साल बाद कपल जुड़वा बेटों के मम्मी-पापा बने। दिव्यांका त्रिपाठी ने इसी साल मई में जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here