शादी के दो माह बाद पत्नी को तीन तलाक बोल घर से निकाला, दहेज में मांगे 40 लाख

0

 राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में 28 वर्षीय महिला को उसके पति द्वारा तीन तलाक बोलकर प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि उसके ससुराल वाले उससे दहेज में 40 लाख स्र्पयों की मांग कर रहे थे। महिला ने अपने दो देवरों पर भी छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद उसके पति, देवर, सास और मामा ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शाहजहांनाबाद थाने की एसआइ कल्पना गुर्जर के अनुसार 28 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शादी पिछले साल अक्‍टूबर में हुई थी। उसके ससुराल में पहुंचते ही उसके ससुर की तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे अपशकुनी करार देते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले उसे तरह- तरह के ताने मारते हुए दहेज में मायके से 40 लाख स्र्पये लाने की बात करते थे। नवंबर में महिला को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करने के बाद उसे मायके भेज दिया। एक बाद बाद जब वह दोबारा अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति उस पर काफी नाराज हुए और उसे काफी प्रताड़ित किया गया। इस दौरान उसके पति ने सभी के सामने उसे तीन बार तलाक बोलते हुए घर से निकाल दिया और कहा कि चालीस लाख रुपये ले आओ, तभी इस घर की दहलीज पर कदम रखना। महिला का कहना है कि ससुराल में रहने के दौरान उसके दोनों देवरों ने उसके साथ छेड़खानी भी की। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि उसके ससुराल में उसके मामा ससुर का ज्यादा दखल रहता है। उन्होंने भी उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित देवरों के खिलाफ छेड़खानी और पति, सास और मामा ससुर पर दहेज प्रताड़ना और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here