$18 की नौकरी से दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने तक, कैसा रहा एलन मस्क का पूरा सफर?

0

नई दिल्ली: एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स लिस्ट होने के साथ ही दुनिया की सातवीं वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। इसने एक ही झटके में मस्क की एक और कंपनी टेस्ला, सऊदी अरामको, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स और बर्कशायर हैथवे जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। उसके आगे केवल एनवीडिया, अल्फाबेट, ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट, ऐमजॉन और टीएसएमसी ही रह गई हैं। इस कंपनी में मस्क की 42 फीसदी हिस्सेदारी है। मस्क की अब दो कंपनियां दुनिया की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल हैं। एक नजर मस्क के करियर पर।

मस्क 1.11 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। वह एक साथ कई कंपनियां चला रहे हैं। इनमें स्पेसएक्स, टेस्ला, ट्विटर, बोरिंग कंपनी और सोलरसिटी शामिल हैं। इसमें स्पेसएक्स की वैल्यू सबसे अधिक 2.104 ट्रिलियन डॉलर है। मस्क ने जून 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की। मस्क को काम करने का ऐसा जुनून है और वह अब तक करीब 50 प्रोडक्ट्स बना चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here