अंबेडकर चौक में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर

0

बालाघाट
नगर के अंबेडकर चौक में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल महिला शशिकला पति घनश्याम हरदे 35 वर्ष ग्राम करवाही थाना ग्रामीण बालाघाट निवासी है। इस दुर्घटना में इस महिला के पति बुधराम हरदे 40 वर्ष को मामूली चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करवाही निवासी घनश्याम हरदे खेती किसानी करते हैं। 23 मई को घनश्याम अपनी पत्नी शशिकला हरदे को इलाज के लिए मोटरसाइकिल में बालाघाट नगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित आरोग्य हॉस्पिटल लेकर आए थे। वहा से वे पत्नी को सोनोग्राफी कराने के लिए मोटरसाइकिल में नगर के गुजरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे।
बताया गया कि 4:00 बजे करीब घनश्याम अपनी पत्नी शशिकला को मोटरसाइकिल से लेकर हनुमान चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे और वहां से काली पुतली चौक की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शशिकला गंभीर रूप से घायल हो गईं।जबकि घनश्याम को मामूली चोटें आईं।
मौके पर तैनात यातायात के आरक्षक गुमान ताराम ने तत्परता दिखाते हुए राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एक कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। शशिकला के सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें पाई। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार कर शशि कला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने घायल घनश्याम का बयान दर्ज कर मामले की तहरीर अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना भेज दी है। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे कर जांच शुरू कर दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here