Su-57D Jet: पांचवीं पीढ़ी के टू-सीटर फाइटर पर रूस का भारत को तगड़ा ऑफर, सोर्स कोड देने को राजी, डील पर बनेगी बात?

0

मॉस्को: रूस ने अपने पांचवीं पीढ़ी के Su-57 लड़ाकू विमानों पर भारत को नया ऑफर दिया है। भारत के साथ डील पर रूस की ओर से सोर्स कोड देने की बात कही गई है। रूस के दो-सीट वाले पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57D ने इसी महीने अपनी पहली सफल उड़ान भरी है। 19 मई को उड़ान के बाद टेस्ट पायलट सर्गेई बोगदान ने कहा कि यह वेरिएंट निर्यात ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उनके बयान ने इस उन्नत स्टील्थ विमान कार्यक्रम के भविष्य में भारत की भूमिका को लेकर अटकलें तेज की हैं।

आईडीआरडब्ल्यू के मुताबिक, सर्गेई बोगदान ने Su-57D जेट के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि पायलट प्रशिक्षण भविष्य के ऑपरेटरों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक बना हुआ है। इसका दो-सीट वाला कॉन्फिगरेशन भविष्य के निर्यात ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here