टायर फटने से डंपर हुआ अनियंत्रित 2 लोग घायल

0

वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम नेवरगांव वा में गुरुवार की दोपहर 2 बजे टायर फटने से डंपर ने ट्रक को टक्कर मार दी जिसमें 2 लोग घायल हो गये। घटना में डम्फर के
चालक और कंडक्टर को आई चोट।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर चालक अशोक उईके अपने साथी तनु कुमरे के साथ थाना रामपायली अंतर्गत ग्राम सोनझरा में गिट्टी छोड़ने के लिए आया था और गिट्टी खाली कर वापस सिवनी जा रहा था। तभी ग्राम नेवरगांव वा मैं राइस मिल के पास डंपर का अचानक कंडक्टर की ओर का टायर फट गया जिससे डम्फर अनियंत्रित होकर राइस मिल के सामने खड़े चावल के ट्रक में टकरा गया। इस घटना में कंडक्टर तनु कुमरे डम्फर चालक अशोक उइके दोनों निवासी जवारकाठी थाना बरघाट जिला सिवनी घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से शासकीय सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here