बालाघाट : डॉ गिरीश मिश्रा होंगे बालाघाट कलेक्टर

0

प्रदेश शासन द्वारा शनिवार की रात 27 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई। इस सूची में बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य बालाघाट जिला पंचायत के सीईओ उमा माहेश्वरी आर और बीते कुछ दिन पहले बालाघाट स्थानांतरित होकर पहुंचे अपर कलेक्टर विवेक कुमार का नाम शामिल है।

मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य सागर जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं।

कलेक्टर दीपक आर्य के स्थान पर वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी वर्तमान में अपर आयुक्त आबकारी मध्य प्रदेश ग्वालियर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा को बालाघाट कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह बीते वर्ष से जिला पंचायत सीईओ के रूप में बालाघाट पर अपनी सेवाएं दे रही 2013 बैच की आईएएस अधिकारी उमा माहेश्वरी आर को कलेक्टर अशोकनगर बनाया गया है।

जारी की गई सूची के अनुसार एक महीना पहले ही बालाघाट अपर कलेक्टर का प्रभार संभालने वाले 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार जिला पंचायत सीईओ बनाए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here