रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे गिरा

0

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपये में गिरावट दर्ज की गयी है। शुरुआत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपय 12 पैसे नीचे आकर 79.90 रुपये पर पहुंच गया। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.80 पर खुला। अंत में यह गिरावट के साथ ही 79.90 पर पहुंच गया। यह , पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की कमजोरी को दिखा रहा है। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में रुपया नौ पैसे उछलकर 79.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी ऊपर आकर 109.62 पर पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here