कातिया समाज संगठन की अहम बैठक संपन्न

0

गुरुवार को नगर के कमला नेहरू हाल में कातिया समाज संगठन की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित इस बैठक में आगामी 22 जनवरी को नगर में आयोजित कातिया समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह के आयोजन पर सविस्तार चर्चा की गई .जिसमें दोनों ही आयोजनों को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया, तो वहीं बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने नगर के मोती तलाब स्थित संत भूरा भगत चौक पर पहुंचकर संत भूरा भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए । जहां उन्होंने समाज संगठन को मजबूत करने, एकता और समन्वय का परिचय देते हुए 22 जनवरी को आयोजित होने वाले इन दोनों ही आयोजनों में सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किए जाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here