बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी। बहनजी ने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाया है।
लखनऊ में आयोजित पार्टी की एक बड़ी बैठक के बाद मायावती ने यह एलान किया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मायावती ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की यह बैठक बुलाई थी।
Who Is Akash Anand, The Successor Of BSP Supremo Mayawati
आकाश आनंद अभी बसपा में राष्ट्रीय संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। रविवार की बैठक में आकाश भी मौजूद थे। अब माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति में उनकी अहम भूमिका होगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य को छोड़ अन्य प्रदेश में बसपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आकाश आनंद को बसपा में नए दौर का नेता माना जाता है। आकाश आनंद ही पार्टी को सोशल मीडिया पर लेकर आए। इससे यूथ को कनेक्ट करने में मदद मिली।










































