Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल

0

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म गोलमाल 5 में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग लगातार जारी है। रोहित शेट्टी ने एक क्यूट सी वीडियो के साथ इस फिल्म का ऐलान किया, जिसमें अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के नाम का भी खुलासा किया और एक धमाकेदार वीडियो ड्रॉप किया। इसके बाद से ही दर्शक गोलमाल 5 के लिए एक्साइटेड हैं। अगर फिल्म से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें साउथ अदाकारा प्रियमणि की भी एंट्री हो चुकी है। 

Golmaal 5 में दिखेंगी Priyamani

साउथ अदाकारा प्रियमणि ने सालों पहले रोहित शेट्टी के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था। इस फिल्म में वो एक कैमियो में नजर आई थीं और शाहरुख खान के साथ जमकर ठुमके लगाए थे। इसके बाद अब ये दोनों फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म गोलमाल 5 में प्रियमणि का रोल काफी बड़ा होगा और वो मूवी की विलेन होंगी। वैरायटी इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि प्रियमणि को रोहित शेट्टी ने निगेटिव रोल के लिए साइन किया है।

रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में लीडिंग कास्ट के साथ-साथ कई और भी कलाकार दिखाई देंगे, जिनमें जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर जैसे धांसू एक्टर्स के नाम शामिल हैं। रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 अगले साल रिलीज होगी। गोलमाल सीरीज फैमिली ऑडियंस के बीच में काफी फेमस है, जिस कारण रोहित शेट्टी इसे 2027 के किसी बड़े त्योहार पर रिलीज करेंगे।

Akshay Kumar होंगे Golmaal 5 के सरप्राइजिंग फैक्टर

रोहित शेट्टी ने जब गोलमला 5 से अक्षय कुमार का लुक जारी किया था, तब ही लोग दंग रह गए थे। अक्षय कुमार का वीडियो जारी होने के साथ से ही दर्शकों के बीच में उत्साह है। दर्शकों का मानना है कि अक्षय कुमार गोलमाल 5 के सरप्राइजिंग फैक्टर होंगे, जिनके आने से मूवी का स्तर काफी बढ़ जाएगा। अक्षय कुमार से जब गोलमाल 5 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि वो अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिस कारण उन्होने रोहित शेट्टी को हां कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here