Akshay Kumar Out From Jolly LLB 4: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ‘जॉली एलएलबी 4’ में अक्षय कुमार को कास्ट नहीं किया जाएगा। फिल्म में अरशद वारसी नजर आएंगेkshay Kumar Out From Jolly LLB 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) में अहम रोल में देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी में अरशद वारसी की दमदार वापसी हुई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जुगलबंदी को फैन्स ने भी काफी पसंद किया था। ‘जॉली एलएलबी 3’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अब बड़ी जानकारी यह है कि ‘जॉली एलएलबी 4’ में अक्षय कुमार को नहीं देख जाएगा लेकिन अरशद वारसी को चौथे पार्ट में देखा जाएगा
जॉली एलएलबी 4′ में नहीं होगी अक्षय कुमार की वापसी
वैरायटी इंडिया के मुताबिक ‘जॉली एलएलबी’ की चौथी किस्त की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। इस मूवी में अब अक्षय कुमार की वापसी नहीं हो रही है। हालांकि फैन्स हैरान हैं क्योंकि इस मूवी में अब अक्षय कुमार को नहीं देखा जाएगा। इस मूवी को उमेश शुक्ला डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स 2027 में जनवरी के महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। खास बात यह है कि ‘जॉली एलएलबी 4’ में अरशद वारसी को मेकर्स ने एक बार फिर कास्ट करने का फैसला किया है। इस मूवी में उन्हें एक बार फिर एडवोकेट जगदीश त्यागी के रोल में देखा जाएगा
अरशद वारसी और अक्षय कुमार के अलावा ‘जॉली एलएलबी 3’ में अमृता राव, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, सीमा बिस्वास और गजराज राव जैसे कई कलाकारों को अहम रोल में देखा गया था। यह अभी साफ नहीं है कि इनमें से कोई कलाकार आने वाले प्रीक्वल में भी अपने किरदार को दोहराएगा या नहीं। मेकर्स ने अभी तक ‘जॉली एलएलबी 4’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था।







































