पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येन्दु शर्मा स्टारर मिर्जापुर द मूवी को सेंसर बोर्ड की तरफ से मल्टीपल कट्स के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ-साथ सीबीएफसी ने 35 सेकेंड का एक इंटिमेट सीन भी हटाने को कहा है।मिर्जापुर द मूवी को लेकर इस वक्त पूरा देश उत्साहित है। मिर्जापुर सीरीज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कलाकार जल्द ही बड़े पर्दे पर मिर्जापुर द मूवी लेकर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। ट्रेलर में ना केवल सिर्फ खून खराबा ही था बल्कि जबरदस्त डायलॉगबाजी भी थी, जिसके लिए हर कोई थिएटर जाना चाहता है। 4 सितम्बर को रिलीज होने वाली ये गैंगस्टर ड्रामा सेंसर बोर्ड से भी पास हो गई है लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया है, वो भी कई सारे कट्स के साथMirzapur The Movie में लगेंगे कई सारे कट्स
मीडिया में सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो मिर्जापुर द मूवी को 29 अगस्त के दिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला था। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म से कुछ सीन्स हटाने की सलाह दी है और कई सारे कट्स लगाने को कहा है। इनमें गालियों से लेकर इंटिमेट सीन्स तक सभी शामिल हैं। मेकर्स सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट्स पर काम करेंगे और फाइनल प्रिंट तैयार करेंगे जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी।3 घंटे से लम्बी होगी फिल्म Mirzapur The Movie
फिल्म मिर्जापुर द मूवी पर सेंसर बोर्ड में भले ही कितने भी कट्स क्यों ना लगाए हो लेकिन इसका रन टाइम फिर भी 3 घंटे से ऊपर रहेगा। सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मिर्जापुर 3 मूवी का रन टाइम लगभग 3 घंटे 17 मिनट और 19 सेकेंड रहेगा। बीते कुछ समय में लम्बी-लम्बी फिल्मों का चलन बढ़ा है। खास करके बिग बजट एक्शन ड्रामा 3 घंटे से लम्बी होती हैं, जिस ट्रेंड को मिर्जापुर द मूवी फॉलो करेगी। फिल्म मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अली फजल, रवि किशन और दिव्येन्दु शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।










































