Udta Teer Ban in Nepal: आयुष्मान-सारा की फिल्म पर लगा प्रतिबंध, जानिए वजह

0

Udta Teer Banned in Nepal: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी को नेपाल में रिलीज अनुमति नहीं मिली है।

Udta Teer Banned in Nepal: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) लगातार चर्चा में बनी हुई है। ‘उड़ता तीर’ को लेकर खबरें आ रही है कि इस मूवी को नेपाल में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फिल्म के निर्माताओं और वितरकों को ऑफिशियल लैटर भेजकर इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की जानकारी दी है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है। तो चलिए आखिर क्या वजह है, जो इस मूवी की रिलीज पर नेपाल में रोक लगी है।

जानिए क्यों नेपाल में रिलीज नहीं होगी ‘उड़ता तीर’?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फिल्म के निर्माताओं को पत्र भेजकर क्लियर कर दिया है कि ‘उड़ता तीर’ को देश में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर विशाल भंडारी द्वारा जारी पत्र में फिल्म को नेपाल के फिल्म संबंधी कानून की धारा 5(3) के तहत प्रतिबंधित की केटेगरी में रखा गया है। इसके अलावा फिल्म के वितरण से जुड़ी कंपनी नेशनल सिने ग्रुप को भी इस फैसले की जानकारी दी गई

हालांकि इस मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार ‘उड़ता तीर’ की कहानी में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और जासूसी से जुड़े पहलू प्रतिबंध की वजहों में शामिल बताए जा रहे हैं। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़ी कहानी पर आधारित है। ऐसे में नेपाल में इसकी रिलीज को मंजूरी न मिलने के पीछे फिल्म के सब्जेक्ट को एक अहम कारण बताया जा रहा है।

‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना पाकिस्तानी जासूस बिलाल अहमद की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी के अनुसार बिलाल एक मिशन के तहत भारत आता है लेकिन एक दुर्घटना के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है। फिल्म में सारा अली खान, रघुबीर यादव, मुकुल देव, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर और राम कपूर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here