UP ने गाड़ दिए पूरे देश में झंडे, 65% मोबाइल और 55% पार्ट्स अब बन रहे उत्तर प्रदेश में, ये शहर बने पहली पसंद

0

भारत के टेक और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में उत्तर प्रदेश तेजी से अपनी एक नई पहचान बना रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी अब देश में इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान बनाने में सबसे आगे निकल चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरा है। देश में बनने वाले कुल मोबाइल फोन में से लगभग 65% फोन इसी राज्य में बनते हैं। इसके अलावा, देश के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के आधे से भी ज्यादा करीब 55% पार्ट्स इसी राज्य में बनाए जाते हैं। राज्य सरकार का कहना है कि लगातार मिलती सरकारी मदद, बेहतर होते कारखानों व सड़कों और बढ़ते निवेश की वजह से यूपी देश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर पाया है। डेटा को देखकर यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के मामले में पूरे देश में झंडे गाड़ता हुआ नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here