अथिया-राहुल टच में थे, सुनील शेट्टी को नहीं थी जानकारी:पहली बार KL से एयरपोर्ट पर मिले थे सुनील; बोले- मैं खुश था क्योंकि लड़का साउथ इंडियन था

0

सुनील शेट्टी का कहना है कि वो पहली बार अपने दामाद केएल राहुल से एयरपोर्ट पर मिले थे। उन्होंने कहा, ‘मैं जब पहली बार राहुल से मिला तो मुझे पता चला कि वो मंगलोर का रहने वाला है। मैं भी वहीं का रहना वाला हूं। मैं उसके खेल का बहुत बड़ा फैन था, मुझे ये देखकर खुशी थी कि वो अपने क्षेत्र में अच्छा कर रहा है।

जब मैं घर आया और अपनी वाइफ माना और बेटी अथिया से इस मुलाकात के बारे में बताया तो वो एक दूसरे का चेहरा देखने लगीं। बाद में माना ने बताया कि अथिया और राहुल पहले से ही एक दूसरे के टच में हैं।’

अथिया को दी थी साउथ इंडियन लड़के से कनेक्ट होने की सलाह
सुनील शेट्टी एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अथिया और राहुल की शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे हैरानी थी कि अथिया ने मुझसे राहुल के बारे में कभी जिक्र नहीं किया था। हालांकि मैं खुश था क्योंकि मैंने अथिया को हमेशा से साउथ इंडियन लड़को से कनेक्ट होने की नसीहत दी थी। ये सुखद संयोग ही था कि मंगलोर में राहुल के घर से कुछ ही दूरी पर मेरा भी जन्मस्थान है।’

शादी के वक्त इमोशनल हो गए थे सुनील शेट्टी
बेटी की शादी के बाद सुनील शेट्टी काफी हद तक इमोशनल नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेरो के वक्त सुनील के आंसू निकल आए थे।

शादी के बाद उन्होंने अथिया और राहुल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्यार और विश्वास के साथ सही शख्स का हाथ पकड़ना हमेशा सही होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूती प्यार और विश्वास ही देता है। तुम दोनों को ढेर सारी बधाई मेरे बच्चों। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें।’

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी अथिया-राहुल की मुलाकात
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला निकल पड़ा और दोनों की दोस्ती हो गई। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हुई और दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए।

दोनों ही हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपना रिश्ता राज रखने की तमाम कोशिशें कीं। दोनों रिलेशनशिप में रहने के बावजूद करीब डेढ़ सालों तक एक दूसरे के साथ कभी नजर नहीं आए, ना ही दोनों ने कभी साथ तस्वीरें पोस्ट कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here