मजबूरन लेना पड़ेगा पोस्टपेड? नई सर्विस के बाद हमने चेक की इंटरनेट स्पीड, मिले चौंकाने वाले नतीजे

0

 कुछ दिन पहले Airtel ने 5G स्लाइसिंग तकनीक पर आधारित प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस का ऐलान किया था। अब इसे Airtel पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले लोगों के फोन पर एक्टिव पाया जा रहा है। दरअसल इस सर्विस के तहत Airtel अपने पोस्टपेड ग्राहको कों प्रीमियम 5G यानी कि फास्ट और स्टेबल इंटरनेट उपलब्ध कराएगा। ऐसे में हमने Airtel के पोस्टपेड और प्रीपेड कनेक्शन की इंटरनेट स्पीड चेक की और नतीजे चौंकाने वाले रहे।

दरअसल पोस्टपेड कनेक्शन के साथ 300Mbps जितनी स्पीड आसानी से मिल पा रही थी, वहीं प्रीपेड कनेक्शन 50Mbps भी बमुश्किल छू पा रहा था। गौर करने वाली बात है कि यह टेस्ट हमने तीन अलग-अलग जगहों पर किया और नतीजे हर बार एक से मिले। वहीं देखा जाए, तो Airtel के प्रीपेड और पोस्टपेड कनेक्शन की कीमत लगभग एक सी ही है, ऐसे में इंटरनेट स्पीड में इतना बड़ा फर्क लोगों को पोस्टपेड कनेक्शन खरीदने पर मजबूर कर सकता है।Airtel के प्रायोरिटी पोस्टपेड कनेक्शन और प्रीपेड कनेक्शन की इंटरनेट स्पीड का फर्क हमने पहल घर के अंदर चेक किया। यहां:

प्रीपेड कनेक्शन पर: 32.5Mbps डाउनलोड और 6.00Mbps अपलोड स्पीड देखने को मिली।

पोस्टपेड कनेक्शन पर: 329Mbps डाउनलोड और 35.2Mbps अपलोड स्पीड देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here