राजस्थान में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान
राजस्थान के जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान आया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और आईपीएल के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।जायसवाल के आउट होने के बाद बदला गियर
मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श के 96 रन की बदौलत 220 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। करो या मरो मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए जायसवाल और वैभव ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए दोनों ने 39 गेंद पर 75 रन की साझेदारी की। इसमें वैभव ने 16 गेंद पर 25 रन का योगदान दिया। जायसवाल ने 23 गेंद पर 43 रन बनाए। जायसवाल के आउट होने के बाद वैभव ने अपना गियर बदला।
मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श के 96 रन की बदौलत 220 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। करो या मरो मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए जायसवाल और वैभव ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए दोनों ने 39 गेंद पर 75 रन की साझेदारी की। इसमें वैभव ने 16 गेंद पर 25 रन का योगदान दिया। जायसवाल ने 23 गेंद पर 43 रन बनाए। जायसवाल के आउट होने के बाद वैभव ने अपना गियर बदला। तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वैभव ने इस सीजन अभी तक 53 सिक्स जड़ दिये हैं। उन्होंने रसेल के 51 सिक्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वैभव के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। क्रिस ने आईपीएल के एक सीजन में कुल 59 सिक्स लगाए हैं।ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी 38 गेंद पर 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन की पारी खेली। सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान 21 रन बनाते ही ऋषभ पंत का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह आईपीएल के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। इससे पहले साल 2018 में ऋषभ पंत ने 20 साल की उम्र में यह कमाल किया था। वैभव सूर्यवंशी इस समय ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड में टॉप पर हैं। वैभव के नाम 579 रन दर्ज हैं। वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 236.33 का है।तीसरी बार एक पारी में लगाए 10 से ज्यादा सिक्स
यही नहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वैभव ने तीसरी बार आईपीएल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए। वैभव ने अभिषेक शर्मा और फिन एलन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने दो-दो बार एक आईपीएल पारी में 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। पहले नंबर क्रिस गेल मौजूद हैं। गेल ने चार बार एक पारी में 10 या उससे ज्याद सिक्स लगाए हैं।ट्रैविस हेड को छोड़ा पीछे
इसके अवाला वैभव सूर्यवंशी ने एक अन्य रिकॉर्ड के मामले में ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ दिया। पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वैभव अब तक पावरप्ले में कुल 426 रन जड़ चुके हैं। पहले नंबर पर डेविड वॉर्नर मौजूद हैं। वॉर्नर ने साल 2016 में पावरप्ले में कुल 467 रन बनाए थे। ट्रैविस हेड ने साल 2024 में 402 रन बनाए थे, जिससे वैभव सूर्यवंशी ने पीछे छोड़ दिया।










































