इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं अक्सर देखी जाती है। जहां कभी चार्जिंग करते समय तो, कभी स्टार्ट करते समय तो कभी चलते वाहन में अचानक आग लग जाने से वाहन मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।आए दिनों सामने आ रही इन्ही घटनाओं के बीच शुक्रवार की शाम नगर के डेंजर रोड़ बायपास पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब सड़क पर चलते एक इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक से आग लग गई। जहा बैटरी में अचानक स्पार्किंग के साथ सीट के नीचे से धुआं निकलने लगा और इस आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस नजारे को देखकर आसपास के लोग सकते में आ गए और वहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। इसी बीच स्कूटी मालिक और अन्य स्थानीय लोगों ने स्कूटी में धूल मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई।जहा उक्त आग ने पूरी स्कूटी को ही अपनी चपेट में ले लिया, जहा कुछ ही पल में पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई।
युवक ने खरीदी थी सेकंड हैंड स्कूटी, गर्रा से लौटते वक्त हुआ हादसा
बताया गया कि ग्राम भटेरा रामेश्वरम नगर वार्ड नंबर 19 निवासी युवक केशव पिता दिनेश साहू ने पिछले वर्ष की लक्ष्मी पूजा के दिन किसी व्यक्ति से यह सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी, कुछ दिन पूर्व से इस स्कूटी में चार्जिंग की समस्या आ रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को युवक केशव साहू अपने एक साथी को लेकर चार्जिंग की समस्या को दूर करने के लिए गर्रा गया हुआ था, जहां से युवक अपने साथी के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी में सवार होकर वापस बालाघाट आ रहा था।जिन्होंने घूमते हुए डेंजर रोड़ से घर जाने की सोची।जब युवक डेंजर रोड़ से जागपुर घाट की ओर जा रहे थे, तभी चलती स्कूटी में सीट के नीचे से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देख युवकों ने स्कूटी खड़ी की और धुआ कहां से निकल रहा है यह देखने लगे इसी दरमियान बैटरी में एक चिंगारी के साथ अचानक स्कूटी में आग लग गई और देखते ही देखते यह स्कूटी पूरी तरह से जलकर हो गई।
बुझाने से भी नही बुझी आग,
बताया जा रहा है कि यह आग इतनी भयानक थी कि मिट्टी डालने पर भी नहीं बुझ रही थी। जहां आगजनी की इस घटना से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की सीट, बैटरी पीछे का फाइबर सहित चेचिस का भाग छोड़कर सब कुछ जल गया। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक मात्रा में बैटरी चार्ज होने के चलते उसमें अचानक शार्ट सर्किट हुआ होगा और बैटरी से धुआं निकालने के साथ उसमे आग लग गई।उधर घटना के दौरान इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता की शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी में आग लग गई।वहीं अचानक हुई इस घटना से स्कूटी मालिक को नुकसान उठाना पड़ा है।
करीब आधे घण्टे तक लगा रहा जाम
हालांकि यह अच्छी बात रही कि किसी की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग से पूरी ईव्ही स्कूटी जलकर खाक हो गई है।बताया गया कि गर्मी के दिनो में अकसर चलते वाहनों में आग रही है।लगातार समाने आ रही वाहनों में आगजनी की घटना ने लोगों को डरा दिया है।डेंजर रोड़ पर हुई इस घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।जहा तकरीबन आधा घंटे तक आवागमन जाम लगा रहा। जिसके बाद लोग किनारे से वाहन निकलकर अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए।










































