‘कई लोग एक और थप्पड़ के लायक हैं’- Abhishek Kumar की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, समर्थ जुरेल के लिए है इशारा?

0

Abhishek Kumar Shares Cryptic Post: टीवी के पॉपुलर एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक कुमार ने सीरियल ‘उडारियां’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 17’, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शोज में भी हाथ आजमाया। इन दिनों भी अभिषेक कुमार ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रहे हैं। जहां वह समर्थ जुरेल के साथ अपना कुकिंग टैलेंट दिखाते हुए नजर आते हैं। लेकिन इन सबसे इतर अभिषेक कुमार हाल ही में अपनी एक क्रिप्टिक पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। अभिषेक कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसे देख लोग भी एक पल के लिए हैरान रह गए।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, “कई लोग ना एक और थप्पड़ खाने के लायक हैं।” अभिषेक कुमार ने ये पोस्ट क्यों और किसके लिए की, इस बात से पर्दा तो नहीं उठा है। लेकिन लोगों ने इसे एक्टर समर्थ जुरेल के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने अभिषेक कुमार की स्टोरी को देख कमेंट किया, “समर्थ जुरेल?” दूसरे यूजर ने लिखा, “कहीं वो शख्स समर्थ जुरेल तो नहीं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “समर्थ ही हो सकता है, पहले भी उसने ही थप्पड़ खाया था तो वही हो सकता है।” हालांकि समर्थ जुरेल का नाम लोगों की अटकलों तक ही सीमित है। इसपर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है

बता दें कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और समर्थ जुरेल ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन ‘बिग बॉस 17’ के दौरान अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरैल को तमाचा मारा था। इस तमाचे को लेकर जमकर विवाद हुआ था। यहां तक कि अभिषेक कुमार को ‘बिग बॉस 17’ से बाहर भी कर दिया गया था, लेकिन उन्हें दोबारा शो में वापसी करने का मौका मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here