नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रणनीतिक साझेदार और समुद्री सहयोग पर विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव (ईस्ट) रुद्रेंद्र टंडन ने कहा कि भारत हिंद महासागर का देश है और अपने आसपास के समुद्री क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखता है। उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागर का क्षेत्र भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समुद्री क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह सतर्क
दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान टंडन ने कहा, ‘भारत हिंद महासागर का देश है। हम आसपास के समुद्री क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह सतर्क रहते हैं। प्रशांत महासागर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र है और हमने हमेशा न्यूजीलैंड को इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण तथा समान सोच वाली शक्ति के रूप में देखा है।’










































