फोर्ड इंडिया के कर्मचारियों लिए राहत की खबर, नहीं जाएगी इन 2000 कर्मचारियों की नौकरी

0

अमेरिकी मोटर कंपनी फोर्ड भारत में अपना कारोबार बंद कर रही है। इस वजह से बड़ी संख्या में फोर्ड के कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं और हजारों कर्मचारियों का भविष्य अधेंरे में जा चुका है। इस बीच कंपनी के साणंद इंजन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। फोर्ड इंडिया ने बताया है कि वह साणंद में अपना प्लांट चालू रखेगी, जिसमें 2000 कर्मचारी काम करेंगे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में फोर्ड के कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं।

फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजमेंट ने उन कर्मचारियों के लिए यह फैसला किया है, जो इसके तीन प्लांच के बंद होने से बेरोजगार हो रहे हैं। कंपनी गुजरात में एक प्लांट और चेन्नई में दो प्लांट बंद कर रही है।

अंतिम पड़ाव पर है काम

9 सितंबर को, फोर्ड इंडिया ने कहा था कि वह 2021 की चौथी तिमाही तक साणंद में वाहन असेंबली और 2022 की दूसरी तिमाही तक चेन्नई में वाहन और इंजन मैनुफैक्चरिंग बंद कर देगी। हालंकि अब कंपनी ने साणंद में इंजन प्लांट्स का ऑपरेशन जारी रखने का फैसला किया है। फिलहाल यहां प्रोडक्शन लाइनों पर बची हुई कारों की असेंबली को पूरा किया जा रहा है और इंजन प्लांट चल रहा है। वहीं चेन्नई फोर्ड कर्मचारी संघ ने कहा कि वह प्लांट्स को बंद करने के फोर्ड इंडिया के फैसले को स्वीकार नहीं करता है। उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट से कारखाने के प्रस्तावित खरीदार के साथ श्रमिकों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की है।

साणंद में श्रमिकों की संख्या 2,000 होगी

साणंद में लगभग 2000 श्रमिकों काम करेंगे। इससे पहले फोर्ड इंडिया ने कहा था कि साणंद इंजन प्लांट में 500 से अधिक कर्मचारी हैं, जहां इंजन का निर्माण होता है। ये इंजन दूसरे देशों में निर्यात होते हैं। इसके साथ ही लगभग 100 कर्मचारी पुर्जों की डिलीवरी और कस्टमर सर्विस का सपोर्ट करते हैं। फोर्ड इंडिया के मुताबिक, इस फैसले से करीब 4,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं यूनियन के अधिकारियों ने कहा कि फोर्ड के भारत छोड़ने से लगभग 5,300 कर्मचारी और श्रमिक प्रभावित होंगे।

20 साल पहले भारत आई थी फोर्ड

साल 1990 में फोर्ड कंपनी ने भारत में अपना कारोबार शुरू किया था, लेकिन पिछले 10 सालों से कंपनी को लगातार नुकसान हुआ है, जिसके बाद वह भारत में अपना कारोबार बंद कर रही है। भारतीय ऑटो बाजार में फोर्ड की हिस्सेदारी 1.57 फीसदी है और इस लिस्ट में कंपनी 9वें नंबर हैष जबकि मारुति टॉप पर है। भारत में फोर्ड की Figo, Aspire, Freestyle, EcoSport, Endeavour उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 7.75 लाख से 33.81 लाख रुपये के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here