बेटे की मौत के गम में मानसिक तनाव में चल रही महिला ने खाया कीटनाशक

0

बालाघाट भरवेली वार्ड नंबर 1 में एक महिला ने बेटी की मौत के गम में मानसिक तनाव में आकर घर में रखी थाईमेंट दवाई का सेवन कर ली कीटनाशक दवाई का सेवन करने से अस्वस्थ महिला श्रीमती गीता पति रमेश कुमरे 40 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार गीताबाई अपने पति के साथ मजदूरी करती है जिसके परिवार में 5 बेटी और एक बेटा था तीन बेटी की शादी हो चुकी है और दो बेटी पढ़ाई कर रही है बताया गया है कि 4 महीने पहले गीता बाई का 18 वर्षीय इकलौता बेटा की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद गीताबाई बेटे के मौत के गम में रही थी और उसके मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी जिसका इलाज किया जा रहा था 17 दिसंबर को 2:00 बजे करीब मानसिक तनाव में आकर गीता बाई ने घर में रखी थाईमेंट कीटनाशक दवाई का सेवन कर ली। जिसे उसके परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here