साले ने रात को गेट खोलने में की देर तो ससुराल में सनक गया शराबी जीजा, सिर पर पत्थर पटककर उसकी ले ली जान

0

Bhind Crime News: भिंड के गोहद इलाके में एक जीजा ने साले की हत्या की कर दी है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवाद की शुरुआत देर से गेट खोलने को लेकर हुई थी। इसी बात से नाराज होकर जीजा ने पत्थर से हमला कर दिया।

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। गोहद इलाके में एक जीजा ने अपने ही साले की जान ले ली है। साले का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने घर आए जीजा के लिए दरवाजा खोलने में थोड़ी देर कर दी थी। पूरी घटना बुधवार रात की है।

दरवाजा खोलने में कर दी देर

जानकारी के अनुसार गोहद के प्रकाश नगर में रहने वाले 19 साल के सूरज जाटव के जीजा आनंद निगम एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार की देर रात को अपनी ससुराल पहुंचे थे। यहां शराब के नशे में धुत आनंद निगम ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने के लिए आनंद का साला सूरज जाटव पहुंचा। सूरज ने दरवाजा खोलने में थोड़ी देर कर दी।

विवाद के बाद ले ली जान

इसी बात को लेकर आनंद सूरज से झगड़ने लगा। जीजा और साले के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर जीजा आनंद ने अपने साले सूरज के सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे सूरज की जान चली गई।

जीजा हो गया फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आनंद वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोहद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए आनंद निगम को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही जीजा को जेल भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here