इंदौर के महू में तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है परिवार, जांच शुरू

0

Three Sisters Suspect Death: इंदौर के महू में तीन नाबालिग बहनों की संदिग्धों परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। इटारसी में तीनों शवों का शॉर्ट पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेटमा थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि 25 और 26 अगस्त के बीच दम तोड़ने वाली सगी बहनों की उम्र 10, आठ और छह वर्ष थी।छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हैं तीनों लड़कियां

उन्होंने बताया कि मृत लड़कियों के पिता छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और मध्यप्रदेश के बेटमा कस्बे के पास एक निजी कंपनी में काम करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों लड़कियां 23 अगस्त को भोजन करने के बाद बीमार पड़ गई थीं और बाद में इनमें से दो लड़कियों की मृत्यु हो गई, लेकिन दम्पति ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे छत्तीसगढ़

उन्होंने बताया कि दम्पति अपनी दोनों बेटियों के शवों को चार पहिया वाहन से छत्तीसगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन इटारसी के पास उनकी तीसरी बेटी की भी तबीयत खराब हो गई और वहां के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।इटारसी में कराया गया पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर तीनों लड़कियों के शवों का पोस्टमॉर्टम इटारसी में कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दम्पति के घर से आटे व अन्य खाद्य वस्तुओं और पेयजल के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

जांच के लिए भेजा गया विसरा

उन्होंने बताया कि मृत लड़कियों का विसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और अन्य नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि लड़कियों की मौत किस कारण से हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लड़कियों की मौत के मामले की जांच कर रही है। बच्चियों के माता-पिता की तबीयत भी खराब हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here