‘मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे’, लेबर रूम से चीखती हुई बाहर आई प्रेग्नेंट महिला, कुछ देर बाद महिला और नवजात की मौत

0

Rewa News: रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने दो ड्यूटी नर्स को सस्पेंड कर दिया है। घटना के बाद महिला का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।रीवा: मुझे बचा लीजिए, ये लोग मार डालेंगे, सही से इलाज नहीं हो रहा है मेरा… रीवा स्थित गांधी मेमोरियल अस्पताल के लेबर रूम बाहर निकली महिला चीख-चीख कर यही कह रही थी। लेकिन उसकी बातों को लोगों ने अनसुना किया और फिर से लेबर रूम में भेज दिया। कुछ देर बाद ही महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत की खबर आई। इसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया।लापरवाही का लगाया आरोप

गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने तथा समय पर इलाज नहीं किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

समय पर नहीं मिला इलाज

बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान महिला औरनवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर उचित उपचार और चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती तो महिला और बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here