ईशा अंबानी का बच्चों जैसा मिनी बैग 17 करोड़ का, 3000 डायमंड से जड़ा, पेरिस फैशन वीक में दिखा गईं रईसों वाले ठाठ

0

ईशा अंबानी कहीं जाए और नजरें उनके फैशन सेंस पर न टिक जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अब उनका पेरिस फैशन वीक वाला लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां न सिर्फ उनकी आउटफिट कमाल की लगी, बल्कि उनका हीरों से जड़ा बैग सबका ध्यान खींच ले गया। मां नीता अंबानी से लिए इस बैग की कीमत करोड़ों में है, जिसे उन्होंने अपने लुक के साथ पेयर किया और ठाठ दिखा गईं।

​दरअसल, ईशा 6 जुलाई को पेरिस में ‘हॉट कॉउचर वीक’ में फेमस फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के ‘देवी’ कलेक्शन के डेब्यू शो शामिल हुईं और अपने शानदार स्टाइल स्टेटमेंट से सारी लाइमलाइट चुरा ली। खासकर, उनका मिनी डायमंड स्टडेड बैग सबका ध्यान खींच ले गया। जिसके अब खूब चर्चे हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here