गर्ल्स कॉलेज महाविद्यालय बना जिला स्त्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता

0

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के तहत बुधवार को नगर के पुलिस लाइन स्थित मैदान में जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल हुई विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों को पछाड़कर गर्ल्स कॉलेज महाविद्यालय की टीम विजेता घोषित की गई। पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले के शासकीय महाविद्यालय खैरलांजी शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा ,शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा, शासकीय महाविद्यालय मलाजखंड, शासकीय महाविद्यालय पीजी कॉलेज बालाघाट एवं कन्या महाविद्यालय ने भाग लिया ।प्रतियोगिता का फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा और कन्या महाविद्यालय बालाघाट के मध्य खेला गया। जिसमें लगातार 2 सेट में कन्या महाविद्यालय की टीम ने अपनी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय लालबर्रा टीम को पराजित किया और विजेता गौरव होने का खिताब अपने नाम किया। उधर प्रतियोगिता के अंत में जिले के विभिन्न कॉलेजों से महिला वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया ।जहां
ग्राउंड पर ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एक जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया जिसमें चयनित महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी 22 अक्टूबर को छिंदवाड़ा राजमाता सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए रवाना होगी। जो संभाग स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here