हमे चॉवल नही गेहूॅ चाहिये…..

0

वारासिवनी अंर्तगत आने वाली सभी शासकीय राशन दुकानों में एक बार फिर शासन के द्वारा बीते दो दिवस पूर्व चॉवल की खेप पहुॅचाई गई है। जिससे पात्र हितग्राही राशन दुकानों का संचालन कर रहे व उनके सेल्समेन से चॉवल की जगह गेहूॅ देने की मांग कर रहे है। इसी तरह का एक वाक्या वार्ड नं.२ स्थित उचित मूल्य की राशन दुकान में भी हुआ जहां हितग्राही  सेल्समेन से गेहूॅ की मांग कर उसके ऊपर हॉवी होने का प्रयास करने लगे। गौरतलब है कि बीते ४ से ५ माह बीत जाने के बाद भी राशन दुकानों में गेहूॅ की आपूर्ति शासन  द्वारा नही की जा रही है सिर्फ नमक व चॉवल ही पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में पात्र हितग्राही चॉवल न देने हेतु व उसकी जगह गेहूॅ देने की मांग कर रहे है।

३५ रूपये प्रतिकिलों बाजार से खरीदने पर पड़ रहा गेहूॅ – नंदनवार

इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये पवनलाल नंदनवार वार्ड नं.२ निवासी ने बताया कि वर्तमान समय में हमें चॉवल नही गेहूॅ चाहिये जनू माह से हम लोगों को गेहूॅ नही मिला है। कुछ दिन के अंदर दीपावली पर्व है। जब भी राशन दुकान आओं तो यही पता चलता है कि इस बार भी चॉवल आया है। ऐसे मेें हमे बाजार से  करीब ३० रूपये मूल्य प्रति किलो व उसकी पिसाई के बाद यही आटा ३५ रूपये किलो मिल रहा है ऐसे में इस मंहगाई के दौर में हम अपना जीवन यापन कैसे करे।

गेहूॅ नही आया सिर्फ चावल ही आया है पर्व के पहले – सगुनबाई

वही ७० वर्ष की बुजुर्ग महिला वार्ड नं.२ निवासी सगुनबाई कन्नौजे ने पद्मेश को बताया कि जून माह से हम लोग गेहूॅ राशन दुकान से प्राप्त करने के लिये तरस गये है। जब जब जाओं तब तब राशन दुकान का सेल्समेन हमें चॉवल व नमक थमा देता है। १९ अक्टूबर को भी जब में राशन लेने आयी तो मुझे चॉवल व नमक ही मिला है। हमें गेहूॅ की सख्त आवश्यकता है। हम गरीबी रेखा से संबंधित है ऐसे में घर में नाती पौते व अन्य पारिवारिक सदस्य है जो राशन से मिलने वाले चॉवल से ही अपना पेट भर रहे है। हम शासन से यह मांग करते है कि दीपावली पर्व के पूर्व हमे राशन में चॉवल की जगह गेहूॅ दिया जाये।

जिला आपूर्ति अधिकारी ज्योति बघेल ने दूरभाष पर जानकारी ली गई तो उन्होने बताया कि जून माह से हमारे जिले में गेहूॅ की आपूर्ति राशन दुकानों में नही हुई है। कोई भी प्रदेश सरकार जिस भी राज्य की हो उसे केन्द्र सरकार से आवंटन होता है। हम से अभी कुछ दिन पूर्व गेहूॅ से संबंधित डिमांड प्रदेश सरकार ने मांगी थी और एक सर्वे भी कराया था। जिसकी समस्त जानकारी हमने अपने प्रदेश स्तरीय कार्यालय को भेज दी है। यह स्थिति पूरे प्रदेश की सिर्फ चॉवल का वितरण ही राशन दुकानों से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here