चलती ट्रेन में खुद ढूंढें खाली सीट, TTE के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, समझें IRCTC का फीचर

0

अक्सर देखा गया है कि जब लोगों की ट्रेन टिकट वेटिंग में रह जाती है, तो एक खाली सीट के लिए वे टीटीई के पीछे-पीछे चक्कर लगाते रहते हैं। दरअसल काफी कम लोग जानते हैं कि IRCTC की वेबसाइट पर एक ऐसा फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप चलती ट्रेन में पता लगा सकते हैं कि कौन-कौन सी सीट खाली है। ऐसे में आपको एक खाली सीट के लिए टीटीई के आगे-पीछे नहीं दौड़ना पड़ता। IRCTC के इस फीचर का नाम चार्ट वैकेंसी है। इसकी मदद से आप IRCTC की वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं कि सफर में कौन सी सीटें खाली हैं। बस जरूरी है कि आप इसका इस्तेमाल करना समझ लें।​यह IRCTC द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाला एक फीचर है जिसकी मदद से चलती ट्रेन में खाली सीटों के बारे में पता लगाया जा सकता है। टेक्निकल भाषा में कहें, तो यह ट्रेन का ऑनलाइन और लाइव रिजर्वेशन चार्ट होता है, जिसे कि फाइनल चार्ट बनने के बाद देखा जा सकता है।

इससे आपको ट्रेन के किस डिब्बे में कौन सी बर्थ या सीट खाली है इसकी लाइव जानकारी मिल सकती है।

ऐसे में अगर कोई वेटिंग टिकट के साथ यात्रा कर रहा हो, तो वह पता लगा सकता है कि उसे बैठने के लिए खाली सीट कहां मिल सकेगी।

आप मोबाइल पर खाली सीट देखकर सीधे टीटीई के पास जा सकते हैं और नियम के तहत उसे अपने नाम अलॉट करवा सकते हैं।चलती ट्रेन में खाली सीट की जानकारी पाना काफी आसान है। इसके लिए आपको:

अब फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी या स्लीपर में से अपना कोच टाइप चुनें। आपके सामने खाली सीटों की पूरी लिस्ट कोच और सीट नंबर के साथ मिल जाएगी।

सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा या फिर Rail कनेक्ट ऐप को खोल लें।

होम पेज पर मौजूद Charts / Vacancy के ऑप्शन पर क्लिक करें जो कि आपको सीधे Reservation Chart पेज पर ले जाएगा।

अब अपनी ट्रेन का नंबर, सफर की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करें।

Get Train Chart पर क्लिक करें। इससे आपके सामने ट्रेन का क्लास-वाइज लेआउट खुल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here