‘भारत-इजरायल दोस्ती से सीखे जापान’, टोक्यो को जापानी एक्सपर्ट की सलाह, पाकिस्तान के दोस्त की जमकर तारीफ

0

भारत और इजरायल की दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में इसकी तुलना अमेरिका-इजरायल की दोस्ती से कर डाली। जेडी वेंस की टिप्पणी का करारा जवाब देते हुए यह कह दिया कि इजरायल का दोस्त केवल अमेरिका ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने भारत का नाम लिया और कहा कि 1.4 अरब की आबादी वाले देश में इजरायल के लिए जबरदस्त समर्थन है। इससे पता चलता है कि इजरायल भारत को कितना महत्व देता है। भारत-इजरायल की इसी दोस्ती को देखते हुए जापानी एक्सपर्ट ने टोक्यो को नए गठबंधन बनाने की सलाह दी है।

हडसन इंस्टीट्यूट में सीनियर फेलो केन मोरियासु ने तुर्किएटाइम्स में एक लेख में इजरायल का हवाला देते हुए बताया है कि एशिया में अमेरिका के सहयोगियों- जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और थाईलैंड- के लिए भी इसी तरह सोचना समझदारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here