हाउसिंग बोर्ड में फूटी नल जल योजना की पाइप लाइन

0

नगर के रामपायली मार्ग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नल जल योजना की पाइपलाइन बीते कई समय से लीकेज थी जिससे पानी कम मात्रा में सीपेज हो रहा था जिसे कॉलोनी के लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा था। परंतु बीते दो दिनों में उक्त पाइपलाइन बाहरी रूप से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें से तेज गति से पानी बाहर निकलने लगा जिसके परिणाम स्वरूप पानी टंकी जल्द खाली होने लगी और कॉलोनी के लोगों को पानी पर्याप्त रूप में नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पानी की किल्लत उनके सामने बनी हुई है जिसको लेकर कॉलोनी के लोगों के द्वारा हाउसिंग बोर्ड को उक्त मामले में सूचना दी गई है परंतु इस पर वर्तमान तक हाउसिंग बोर्ड के द्वारा किसी प्रकार का कार्य नहीं करवाया गया है जिसके कारण कॉलोनी वालों पर नल जल का संकट बना हुआ है। जिसमें वार्डवासी बताते हैं कि पूर्व में हल्का सीपेज था जिससे पानी रिसाव होता था परंतु बारिक रिसाव पानी के वेग के कारण बड़ा हो गया और जल्द ही टंकी खाली हो रही है ऐसे में पर्याप्त रूप से पूरे घरों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण लोगों को आसपास के कुए हैंडपंप या बोर से पानी प्राप्त कर अपनी पूर्ति करनी पड़ रही है। जिसको लेकर रहवासियों ने हाउसिंग बोर्ड से मांग की है कि वह यथाशीघ्र इस समस्या का निराकरण कर उन्हें रोजाना होने वाले जल संकट का समाधान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here