लड़कों से 47% ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लड़कियां, नई रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े, 100% बढ़ा AI ऐप्स का उपयोग

0

आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। नई रिपोर्ट में एक ऐसी चीज सामने आई है, जो लोगों को चौंका रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बड़े शहरों में रहने वाले 18 से 24 साल के युवा हर दिन औसतन कम से कम 2 घंटे यानी 120 मिनट से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इस उम्र के युवा बाकी सभी उम्र के लोगों की तुलना में बहुत ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। आम तौर पर एक आम भारतीय रोजाना करीब 1 घंटा 38 मिनट ही सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। अगर हम 18 से 24 साल की उम्र के युवाओं को देखें, तो इस उम्र की लड़कियां, लड़कों के मुकाबले सोशल मीडिया पर 47% ज्यादा एक्टिव रहती हैं।VTION और इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर कोई सोशल मीडिया या इंटरनेट का इस्तेमाल एक तरह से नहीं करता है। अलग-अलग उम्र के लोगों जैसे युवाओं, बुजुर्गों और यहां तक कि महिला-पुरुषों की पसंद बहुत अलग है। वे अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग ऐप्स सिलेक्ट करते हैं और उन्हें इस्तेमाल करने का उनका तरीका भी काफी अलग होता है।रिपोर्ट (REF.) के अनुसार, सबसे कम उम्र के लोग सोशल प्लेटफॉर्म पर ज्याद एक्टिव रहते हैं।

वहीं, 35 साल और उससे ज्याद उम्र के लोग मनोरंजन के क्षेत्र में ज्यादा समय बिताते हैं और औसतन हर दिन 77.2 मिनट इस्तेमाल करते हैं।

इस रिपोर्ट में एक बड़ा फर्क देखा गया है। महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताती हैं।

अगर हम 18 से 24 साल की उम्र के युवाओं को देखें, तो इस उम्र की लड़कियां, लड़कों के मुकाबले सोशल मीडिया पर 47% ज्यादा एक्टिव रहती हैं और उससे जुड़ी रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here