महिला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई- एक वर्ष से चल रही थी तलाश
बालाघाट।
महिला थाना बालाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी वेद मिश्रा पिता दिलीप मिश्रा 38 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश निवासी है। पुलिस ने आरोपी को बालाघाट लाकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी वेद मिश्रा नवरात्र में हवन पूजन करने बालाघाट आया था। इसी दौरान एक महिला ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म एवं शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाना बालाघाट में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस द्वारा उसकी संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश की जा रही थी। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हरियाणा राज्य में छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही महिला थाना की विशेष टीम हरियाणा रवाना की गई।हरियाणा में तलाश और पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी वेद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बालाघाट लाया गया।जहां पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।










































