लियोनेल मेसी को धमाके से उड़ाने की साजिश, पूरे वर्ल्ड कप क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर भी था खतरा, खतरनाक प्लानिंग आई सामने

0

नई दिल्ली: 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान फुटबॉल दिग्गजों की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एफबीआई और अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों के एक साझा डोजियर के मुताबिक अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा खतरों और आतंकी धमकियों के सबसे बड़े निशाने पर थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेसी को स्टेडियम के भीतर विस्फोटकों और हथियारों से निशाना बनाने की कई बेहद गंभीर साजिशें रची गई थीं जिसके बाद पूरे टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहना पड़ा था।

लियोनेल मेसी को लगातार था खतरा

सुरक्षा डोजियर के अनुसार, डलास में अर्जेंटीना और जॉर्डन के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक व्यक्ति ने डलास एयरपोर्ट पर कॉल करके सनसनी फैला दी। उसने दावा किया कि वह अपने दो साथियों के साथ देसी बमों और एआर-15 राइफल लेकर स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है। उस कॉल में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मेसी को खास तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके अलावा, अटलांटा में मिस्र के खिलाफ मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने खुद के शरीर पर बम बांधकर स्टेडियम में घुसने और मेसी पर आत्मघाती हमला करने की धमकी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here