देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन सेंचुरी, टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर, स्कोर- 168/3

0

देवदत्त पडिक्कल ने ठोकी सेंचुरी

श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र में भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक जड़ दिया है। पडिक्कल 121 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर रविंद्र जडेजा भी 48 गेंदों में 23 रन (2 चौके) बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 39.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन हो गया है और टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम से अब 195 रन पीछे है।

श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा है। राहुल 67 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाकर केशरा नुवांता की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। फिलहाल 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 105 रन है, जहां अर्धशतक जड़ चुके देवदत्त पडिक्कल (59) के साथ जडेजा (5) बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत अभी मेजबान टीम से 258 रन पीछे है।

कोलंबो में बारिश के खलल के कारण वॉर्मअप मैच के दूसरे दिन का खेल रोक दिया गया है। खेल रुकने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 17 ओवरों में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 52 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि केएल राहुल 48 गेंदों में 23 रन (4 चौके) बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट 11 के पहली पारी के स्कोर से 296 रन पीछे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here