Google Chrome को लेकर सरकार की नई चेतावनी, एक गलती से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट!

0

रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स क्रोम ब्राउजर की कमजोरियों का फायदा उठाकर फोन में पहुंच बना सकते हैं और साथ ही फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर को भी इंस्टाल कर सकते हैं। इसके अलावा साइबर क्रिमिनल्स आपके डिवाइस पर नजर भी रख सकते हैं जिससे फोन में आने वाले ओटीटी, पर्सनल मैसेज भी कंप्रोमाइज हो सकते हैं।

कैसे बचें?

CERT-In की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक अगर यजर्स इस खतरे से बचना चाहते हैं तो तुरंत क्रोम के पुराने वर्जन को तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए। आपका गूगल क्रोम वर्जन लेटेस्ट वर्जन में अपडेट है या नहीं इसे चेक करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर क्रोम ऐप को सर्च करना होगा। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन आ रहा है तो तुरंत उसे अपडेट कर लें।

अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में क्रोम का अपडेट ऑटोमैटिकली इंस्टाल हो जाए तो आपको आटो अपडेट फीचर को इनेबल करना होगा। इसके अलावा एडवाइजरी में यह भी सला दी गई है कि यूजर्स को कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको अपने फोन में कोई ऐसा ऐप नजर आता है जिसे आपने इंस्टाल नहीं किया है तो उसे तुरंत अनइंस्टाल कर दें।Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी की गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले क्रोम ब्राउजर में इस समय एक बड़ी खामी पाई गई है जिससे आपको एक बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है। क्रोम ब्राउजर की खामी का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। इसलिए आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।

भारत सरकार के अधीन काम करने वाली साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In की तरफ से करोड़ों गूगल क्रोम यूजर्स के लिए के लिए एक बड़ी एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान रहने की को कहा गया है। सरकारी एजेंसी की चेतावनी के मुताबिक गूगल क्रोम की यह खामी साइबर क्रिमिनल्स को आपके फोन का एक्सेस दे सकती है और साथ ही आपका पर्सनल डेटा भी हैक हो सकता है।

सरकार की नई चेतावनी

CERT-In ने अपनी चेतावनी में स्मार्टफोन यूजर्स को बताया गया कि गूगल क्रोम में कई तरह के सिक्योरिटी बग्स के साथ-साथ दूसरी कमजोरियां पाई गई हैं जिनका हैकर्स बेहद आसानी से फायदा उठा सकते हैं। गूगल क्रोम की यह खामी मोबाइल यूजर्स को गलत लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करती है जिससे पर्सनल डेटा खतरे में पड़ सकता है। इसका फायदा उठाकर क्रिमिलनल्स ठगी को अंजाम दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here