Ranabaali Box Office Day 4: रश्मिका-विजय की फिल्म ने दर्ज कराई 34% की गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन

0

Ranabaali Box Office Collection Day 4: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबली’ (Ranabaali) के सोमवार के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।Ranabaali Box Office Collection Day 4: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबली’ (Ranabaali) 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रविवार को कमाई में मामूली सुधार दर्ज करने के बाद सोमवार को इसकी कमाई में 34 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखते हैं फिल्म ने सोमवार को कितने रुपये कमाए हैं

‘राणाबली’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रश्मिका-विजय की फिल्म ‘राणाबली’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में लगभग 4.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई चार दिनों में 29.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार नहीं मिला है। फिल्म को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

‘राणाबली’ की रिलीज के शुरुआती दिनों में कमाई का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शुक्रवार को अच्छी शुरुआत के बाद शनिवार को कलेक्शन घटा जबकि रविवार को मामूली बढ़त देखने को मिली। यहां देखिए दिन के मुताबिक कलेक्शन…

पहला दिन (शुक्रवार): 9.25 करोड़ रुपये

राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस मूवी की में विजय देवरकोंडा सिंगनमाला बोब्बिली राणाबाली की भूमिका निभा रहे हैं जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में नजर आती हैं। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू ने ब्रिटिश कमिश्नर सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका निभाई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here