खुशियों के घर बरपा काल का कहर, शादी समारोह के दौरान लगी भीषण आग

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम येरवाघाट में बीती रात एक शादी समारोह उस समय मातम और अफ रा.तफरी में बदल गया। जब अचानक लगी भीषण आग ने ना केवल विवाह पंडाल बल्कि एक पड़ोसी के आशियाने को भी जलाकर खाक कर दिया। इस हृदयविदारक घटना में पीडि़त परिवार को करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।

वरमाला के बाद अचानक भडक़ी लपटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार येरवाघाट निवासी देवकरण कातरे की सुपुत्री का विवाह समारोह आयोजित था। बारात खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम चुटिया से नगपुरे परिवार की आई हुई थी। रात्रि में वरमाला का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बाराती और घराती सभी खुशियों में मग्न थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वरमाला के कुछ समय बाद विवाह पंडाल के समीप स्थित नोकलाल डहारे के मकान से अचानक धुआं निकलता देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मची भगदड़ देखते ही देखते सब राख

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने चंद मिनटों में ही नोकलाल डहारे के पूरे मकान और उसके सामने सजे भव्य विवाह पंडाल को अपनी जद में ले लिया। अचानक हुई इस आगजनी से समारोह में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। स्थानीय ग्रामीणों और उपस्थित जनों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन आग की तीव्रता के सामने सारे प्रयास बौने साबित हुए।

लाखों की संपत्ति खाक परिवार सडक़ पर

इस भीषण अग्निकांड में नोकलाल डहारे का परिवार पूरी तरह टूट गया है। इस आग में घर में रखा समस्त गृहस्थी का सामानए कपड़, खेती.किसानी के महत्वपूर्ण उपकरण,भविष्य के लिए संचित किया गया अनाज और अन्य कीमती वस्तुएं जल कर रख हो गयी। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में नोकलाल को २ लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा परिणाम और भी भयावह हो सकते थे।

आग का कारण अब भी रहस्य

हालांकि आग किन कारणों से लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट या आतिशबाजी की कोई चिंगारी इस हादसे की वजह हो सकती है। लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। फि लहाल पीडि़त परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here