बसपा के 54 प्रत्याशियों की सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। बसपा ने छठे चरण के मतदान में जाने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। छठे चरण में 10 जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होना है। बसपा ने इस लिस्ट में गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी के सेंट्रल कैंप कार्यालय से जारी इस सूची में अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट.
देखें लिस्ट
बीएसपी प्रत्याशियों के नाम.

यहां देखें बसपा प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

बसपा ने अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के कई उम्मीदवारों को भी बदला है। इसके अलावा बस्ती, संत कबीरगर, महराजगंज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया की सभी सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं.

2017 में भाजपा ने किया था शानदार प्रदर्शन

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ 325 सीटें जीती थीं। इसमें से अकेले भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 9 और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी को 4 सीटें मिली हैं। कुल 403 सीटों में से 54 सपा-कांग्रेस गठबंधन ने, 19 बसपा ने जीती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here