बे-नामी सम्पत्ति के मामले में इनकम टैक्स का छापा

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।बालाघाट जिले में जमीन की खरीदी-बिक्री से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई जारी है। भोपाल और जबलपुर से आई टीमें पिछले दो दिनों से जिले में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अब तक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले में जमीन के लेन-देन से जुड़े मामलों में गड़बड़ियों की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। भोपाल और जबलपुर से आई विशेष टीमें बीते दो दिनों से अलग-अलग स्थानों पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि टीमों द्वारा कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है और कुछ संदिग्ध सौदों को खंगाला जा रहा है।

जमीनों के लेन देन में गड़बड़ी का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की यह छापा थाना वारासिवनी के ग्राम तुमाड़ी स्थित आदिवासी नेता(आदिवासी सँयुक्त समाज संगठन ब्लाक अध्यक्ष) गणेश कुमरे के घर पड़ा है।जहां उनसे उनकी आय के स्रोत,उनका खर्च, जगह जगह खरीदी गई जमीने अन्य सम्पत्तियों सहित उसके बदले सरकार को कितना टैक्स भरा गया आदि बिंदुओं पर जांच जारी है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश कुमरे द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से आदिवासी समाज की जमीनें खरीदी गई थी,उसी की खरीदी बिक्री व उसके एवज में टैक्स को लेकर यह कार्यवाही की गई है।

पिछले 2 दिनों से खंगाले जा रहे दस्तावेज,फिलहाल निष्कर्ष पर नही पहुची टीम
जानकारी के मुताबिक भोपाल और जबलपुर की इनकम टैक्स की टीम ने 2 दिन पूर्व ही गणेश कुमरे के घर एक साथ दबिश दी थी। 17 अप्रैल की शाम करीब करीब 4 बजे भोपाल से निकली थी जो रात्रि में वारासिवनी पहुंची, और देर रात्रि गणेश कुमरे के घर छापामार कार्रवाई की गई।जिसकी अगली सुबह मामले की पूछताछ के लिए उन्हें बालाघाट आयकर कार्यालय लाया गया है।जहा कुमरे सहित बालाघाट के उनके कुछ व्यापारी साथियों के भी पैसो के ट्रांजेक्शन मिलने पर,नगर के कुछ प्रतिष्ठित व्यापारियों से भी टीम अलग अलग पूछताछ कर रही हैं।जहा इनकम छुपाने, टैक्स जमा ना करने और नामी सहित कई बे-नामी सम्पत्ति की खरीद फरोख्त को लेकर पिछले 2 दिनों से कार्यवाही यह कार्यवाही शनिवार 18 अप्रैल की रात तक चलती रही। हालाँकि मामले को लेकर पूछताछ जारी होने के चलते फिलहाल यह टीम कोई निष्कर्ष पर नही पहुच पायी है।

मीडिया से बनाई रखी दूरी, जानकारी साझा करने से टीम का इंकार
इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही जब मीडिया कर्मी बालाघाट रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयकर विभाग कार्यालय पहुंचे तो विभाग की टीम के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना ली और उन्हें इस मामले की कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया अधिकारियों के साथ मौजूद कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल मामले में पूछता जारी है जब तक पूछताछ पूरी नहीं हो जाती और कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाता, तब तक उक्त मामले की कोई भी जानकारी मीडिया में साझा नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here