मंदसौर के गांधी सागर में करंट से ‘मौत का खेल’, अवैध शिकार में मछलियों सहित मगरमच्छ की भी गई जान; बंगाल के 3 आरोपित गिरफ्तार

0

मंदसौर। नाहरगढ़ पुलिस ने गांधीसागर जलाशय से लगे संजीत क्षेत्र में पानी में करंट छोड़कर मछली मारने के मामले में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए तीन बंगाली युवकों को पकड़ा है। यह तीनों संजीत के रहने वाले मछली व्यापारी आबिद के लिए दो-तीन माह से यही काम कर रहे थे।आरोपित मिलकर भी 10 क्विंटल से ज्यादा मछली मारकर इंदौर व अन्या जगह भेज चुके हैं। जबकि अभी गांधीसागर जलाशय में मछली पकड़ने का ठेका नहीं होने से प्रतिबंध लगा हुआ है। करंट की चपेट में आने से एक मगरमच्छ की भी मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here