ब्लेसिंग मुजरबानी ने की PSL से बैन हटाने की मांग, कहा- जब कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया तो तोड़ा क्या?

0

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की एजेंसी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खिलाफ आवाज उठाई है। एजेंसी का कहना है कि आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम में शामिल होने से पहले उन्होंने पीएसएल का कोई आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था। एजेंसी ने पीसीबी से मुजरबानी पर पीएसएल में लगाए प्रतिबंध को हटाने की मांग की है।

पीएसएल के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं था साइन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए बयान में मुजरबानी की एजेंसी ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्स एक्सचेंज’ ने स्पष्ट किया कि मुजरबानी का किसी भी पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ कोई आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हुआ था। हालांकि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2026 सीजन के लिए उनसे संपर्क किया था लेकिन यह अनुबंध सिर्फ प्रोविजनल था और जिम्बाब्वे क्रिकेट से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिलने पर निर्भर था जिसके लिए सबसे पहले एक वैध साइन किया हुआ अनुबंध जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here