कितनी WiFi स्पीड अच्छी होती है? यह एक ऐसा सवाल है, जो हमेशा तब मन में आता है, जब घर में WiFi लगवाना हो। ऐसे में समझ नहीं आता कि 30mbps, 100mbps या 300mbps में से कौन सा प्लान लेना ठीक रहेगा। अगर जरूरत से कम स्पीड वाला प्लान ले लिया जाए, तो वीडियो बफरिंग और स्लो ब्राउजिंग रोज का सिरदर्द बन जाते हैं। वहीं जरूरत के बिना बहुत ज्यादा स्पीड वाला प्लान लेना सीधे-सीधे पैसों की बरबादी है।
ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी जरूरत और ब्रॉडबैंड की अपलोड और पिंग के तालमेल का गणित समझें। इससे आप समझ पाएंगे कि घर में कितनी स्पीड वाला Wi-Fi कनेक्शन लगवाना सही रहेगा।










































